WhatsApp एक ऐसा फीचर लाने की तैयारी में है, जिसका इंतजार कई लोग लंबे समय से कर रहे थे. इस फीचर का नाम है Username. फिलहाल इसके लिए कंपनी ने यूजरनेम रिजर्व करने का ऑप्शन जारी कर दिया है. दुनिया भर में लोगों को ये ऑप्शन दिया जा रहा है कि वो अपना यूजरनेम सेट कर सकते हैं. हालांकि ये फीचर शुरू नहीं हुआ है.
30 जून को वॉट्सऐप की तरफ से कहा गया कि यूजरनेम फीचर लोगों की प्राइवेसी बढ़ाएगा. जो लोग अपना फोन नंबर किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहते हैं वो यूजर नेम शेयर करके कनेक्ट हो सकते हैं. यानी बिना फोन नंबर दिखाए वॉट्सऐप पर चैटिंग हो सकेगी.
सूत्रों के मुताबिक भारत सरकार ने वॉट्सऐप की पेरेंट कंपनी को नोटिस भेजकर कहा है कि कंपनी इस फीचर को फिलहाल भारत में रोल आउट न करें. सरकार ने कंपनी से तीन दिन के अंदर इस फीचर की पूरी जानकारी भी मांगी है. जब तक सरकार और मेटा के बीच इस पर बातचीत पूरी नहीं हो जाती, तब तक इस फीचर को भारत में लॉन्च नहीं करने को कहा गया है.









Users Today : 1
Users This Year : 24775
Total Users : 37368
Views Today : 1
Total views : 73530