वाराणसी।
लोहता पुलिस ने प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 30 जून 2026 को सुबह 6:40 बजे थाना लोहता क्षेत्र के धिनिपुर तिराहा से की गई।
यह मामला 28 जून 2026 को सामने आया था, जब वादी मुकदमा ने थाना लोहता में एक प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें प्रतिवादियों द्वारा प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया गया था। इस आधार पर थाना लोहता में मुअसं 0199/2026 धारा 190, 191(2), 115(2), 109(1), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक ऋतुराज सिंह कर रहे हैं।
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के नेतृत्व में थाना लोहता पुलिस टीम ने इन अभियुक्तों को पकड़ा।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शमशेर पुत्र मो. शमारू (उम्र करीब 22 वर्ष), सोनू पुत्र नसीम (उम्र 23 वर्ष) और नसीम पुत्र स्व. बेचन मियां (उम्र करीब 55 वर्ष) शामिल हैं। ये सभी कधई सराय हरपालपुर, मस्तान बाबा के सामने, थाना लोहता, वाराणसी के निवासी हैं।
लोहता पुलिस द्वारा इस संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इन अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास मुअसं 0199/2026 धारा 190, 191(2), 115(2), 109(1), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज है।







