चंन्दौली बबुरी स्थित अशोक इंटर कॉलेज के एक कमरे में एक्सपायरी डेट की सरकारी दवाएं मिलने वीडियो वायरल मचा हड़कंप
कमरे में कई पेटियों में भरकर सरकारी अस्पताल की दवाइयां रखी हुई थीं, जिनकी मियाद खत्म हो चुकी है।
प्रशासक नियुक्त होने के बावजूद भी यह सब हरकतें हो रही है सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और मीडिया की भीड़ मौके पर जुट गई और सवाल उठने लगे।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्वास्थ्य विभाग की एक्सपायरी दवाइयां कॉलेज के कमरे तक कैसे पहुंचीं।
मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली मच गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. परितोष मिश्रा ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि जांच के बाद दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मचारी सरकार को बदनाम करने पर तुले हैं।
इतनी बड़ी लापरवाही के पीछे आखिर कौन हैं जिम्मेदार
एक्सपायरी दवाएं नष्ट करने के बजाय स्कूल में छुपाकर रखना गंभीर अपराध है।
फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी जांच करने की बात कही है







