शहाबगंज (चंदौली)
कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत में निरंतरता हो, तो सफलता एक दिन जरूर कदम चूमती है। इसी कहावत को सच कर दिखाया है चंदौली जनपद के शहाबगंज क्षेत्र स्थित ग्राम भरुहिया के होनहार युवक सतीश कुमार मौर्य ने, जिनका भारतीय सेना के अग्निवीर भर्ती में चयन हुआ है।
सतीश कुमार मौर्य, पिता नागेंद्र कुमार सिंह, ग्रेजुएशन की पढ़ाई के साथ-साथ सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे थे। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले सतीश ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। कड़ी लगन, अनुशासन और देशसेवा के जज्बे ने आखिरकार उन्हें सफलता के मुकाम तक पहुंचा दिया।
अग्निवीर में चयन के बाद जब सतीश अपने गांव भरुहिया पहुंचे तो ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं और शुभकामनाओं के साथ लोगों ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। स्वागत कार्यक्रम में विजय कुमार (SSO शहाबगंज), वर्तमान प्रधान रमेश पासवान, भावी प्रधान प्रत्याशी वंश नारायण पांडे, उदय कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने कहा कि सतीश की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उनकी मेहनत और संघर्ष यह साबित करते हैं कि सच्ची लगन और दृढ़ संकल्प के सामने कोई लक्ष्य बड़ा नहीं होता।
सतीश कुमार मौर्य की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि गांव का यह बेटा अब देश की सेवा कर क्षेत्र का नाम रोशन करेगा।










Users Today : 10
Users This Year : 24689
Total Users : 37282
Views Today : 19
Total views : 73327