मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम की अनिश्चितता और वर्षा के बदलते स्वरूप को देखते हुए प्रदेश को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मिशन मोड में किसानों को समय पर सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में गुणवत्तापूर्ण बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रहे तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
मुख्यमंत्री ने उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा कृत्रिम कमी अथवा कालाबाजारी की किसी भी शिकायत पर कठोर कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री ने सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि नहर प्रणाली का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा अंतिम छोर तक सिंचाई जल पहुंचाया जाए। कम सिंचाई वाले क्षेत्रों की पहचान कर विशेष कार्ययोजना









Users Today : 46
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today : 70
Total views : 73529