मीरजापुर 15 जून 2026- प्रदेश के मा0 मंत्री, औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी जी’ अपने जनपद भ्रमण के दौरान देर शाम सिटी विकासखंड के ग्राम पिपराडाढ में जन चैपाल आयोजित कर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों से वार्ता कर क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली। चैपाल में मा0 मंत्री जी द्वारा उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओ को गम्भीरता पूर्वक सुना तथा उसके निस्तारण का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

इसके पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा कृषि फार्म पर वृक्षारोपण किया गया तथा आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग द्वारा संचालित व लगाए गए प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मा0 प्रभारी मंत्री जी द्वारा आंगनवाड़ी द्वारा संचालित गोद भराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम के तहत गर्भवती माताओं को पोषण पोटली दिया तथा नवनिहाल बच्चों को अन्नप्राशन कराया।
इस अवसर पर ग्राम स्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों से वार्ता कर कार्यों के बारे में समीक्षा की गई। मा0 कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाएं गांव के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है तथा जनता की समस्याओ का समाधान उनके दरवाजे पर ही करना उद्देश्य है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी लाल बहादुर सरोज, मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मा0 विधायक मझवा सूचिस्मिता मौर्य, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मवीर सिंह भाजपा के पदाधिकारी गौरव उमर, जिला मंत्री वीरेंद्र प्रताप यादव उपस्थित रहे।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437