प्रयागराज।
क्षत्रिय स्वर्णकार युवक समिति, कल्याणी देवी-दरियाबाद के तत्वावधान में स्थानीय धर्मशाला में “स्वर्णकार शिक्षा पुरस्कार 2026” के अंतर्गत मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान एवं संवाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि रवि सर्राफ तथा विशिष्ट अतिथि सरिता सर्राफ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात समिति के अध्यक्ष राजनाथ वर्मा, महामंत्री इंद्रेश वर्मा, कोषाध्यक्ष हरीश वर्मा तथा उपाध्यक्ष रवींद्र कुमार वर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र, मेडल और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर आयोजित संवाद सत्र में वक्ताओं ने शिक्षा को समाज और राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए युवाओं को निरंतर अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि सरिता सर्राफ ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।
समारोह में समाज के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के पदाधिकारियों, युवा कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उपस्थित लोगों ने समिति की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला सराहनीय प्रयास बताया।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438