सकलडीहा,
बीते पांच दिन पूर्व मंगलवार की देर रात करीब दस बजे आंधी पानी के कारण सकलडीहा डिविजन में हाईटेंशन और एलटी लाइन की 110 बिजली पोल और आधा दर्जन से अधिक 25 और 63 केवीए की ट्रांसफार्मर गिर गऐ थे। शुक्रवार को देर शाम तक तहसील उपकेन्द्र से जुड़े सभी गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। वही करीब आधा दर्जन गांवों में देर रात तक बिजली सामान्य हो जाने का दावा किया है।
बीते दिनों आंधी पानी के कारण तहसील उपकेन्द्र से जुड़े आधा दर्जन गांव और ग्रामीण उपकेन्द्र से जुड़े दर्जनों गांव में करीब सैकड़ों पोल और आधा दर्जन से अधिक 63 और 25 केवीए की ट्रांसफार्मर गिर जाने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई थी। बीते चार दिनों के लगाकर कार्य होने पर शुक्रवार की देर शाम तहसील उपकेन्द्र की 33 हजार की लाइट ठीक होने पर तहसील फीडर से स्वतंत्र रूप से संचालन होगई।
इससे कस्बावासियों से डायट,ब्लॉक,तहसील और कोतवाली व सीओ कार्यालय का विजली आपूर्ति सामान्य होगया है। ग्रामीण उपकेन्द्र से जुड़े आधा दर्जन से अधिक गांवों में बिजली पोल का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस बाबत अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि तहसील फीडर शुक्रवार की देर शाम से स्वतंत्र रूप से संचालित कर दिया गया है। पूर्व में ग्रामीण फीडर से जोड़कर चलाया जा रहा था। कुछ गांवों में कार्य चल रहा है। देर रात तक बिजली आपूर्ति शुरू होने की संभावना है।











Users Today : 27
Users This Year : 24716
Total Users : 37309
Views Today : 104
Total views : 73435