जनसुराज विचार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन द्विवेदी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव भाजपा के लिए जनता की नाराज़गी का बहुत बड़ा संदेश होगा।
यह चुनाव केवल बांकीपुर विधानसभा की नहीं पूरे देश दुनिया की नजर है। अगर भाजपा जीतेगी तो बिहारियों की उम्मीद और उनके सपनों की हार होगी। उन्होंने कहा कि वैसे इस उप चुनाव को लेकर पूरे बिहार ने टकटकी लगाए बैठी है।
भाजपा का गढ़ होने के बावजूद बांकीपुर विधानसभा की जनता अब तक विकास से अब तक वंचित हैं। वैसे में जनसुराज की जीत में ही बिहारियों की जीत सुनिश्चित मानीं जा रही है।
मौके पर जनसुराज विचार मंच प्रदेश वर्किंग कमिटी मेंबर नरेन्द्र झा, पूर्वी चंपारण जिला जनसूराज पार्टी अध्यक्ष रवींद्र कुमार बेरुवार, महासचिव अभय कुमार शर्मा, विचार मंच के जिला अध्यक्ष लव कुमार यादव, उपाध्यक्ष जितेन्द्र मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।







