जौनपुर
जनपद जौनपुर के नाई समाज और सामाजिक संगठनों में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब समाजसेवा और जनहित के कार्यों में लगातार सक्रिय रहने वाले अवधेश शर्मा पुत्र वासुदेव शर्मा, निवासी ग्राम बरहता पोस्ट तिलौरी टिलर, जनपद जौनपुर को जन सेवा दल का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया।

जैसे ही यह खबर क्षेत्र में पहुंची, समर्थकों और शुभचिंतकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोगों ने कहा कि अवधेश शर्मा जैसे जुझारू, कर्मठ और समाज के लिए समर्पित व्यक्ति को यह जिम्मेदारी मिलना न केवल नाई समाज बल्कि पूरे जौनपुर के लिए गर्व की बात है।
अवधेश शर्मा वर्षों से गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद करते आ रहे हैं। उनकी साफ छवि, मिलनसार व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन पर बड़ा भरोसा जताया है।
सूत्रों के अनुसार, उनकी नियुक्ति के बाद जौनपुर में जन सेवा दल को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं नाई समाज के युवाओं में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार बधाइयों की बौछार कर रहे हैं।
अब समाज की आवाज और मजबूती से उठेगी। यह कहना है। क्षेत्र के युवाओं और समाज के वरिष्ठ लोगों का।
अवधेश शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं समाज, संगठन और गरीबों की सेवा के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करूंगा। जनहित ही मेरी प्राथमिकता है।
जौनपुर में अब नाई समाज की ताकत दिखने लगी है। और अवधेश शर्मा की यह नई जिम्मेदारी आने वाले समय में बड़े सामाजिक बदलाव का संकेत मानी जा रही है।










Users Today : 13
Users This Year : 24787
Total Users : 37380
Views Today : 43
Total views : 73572