मीरजापुर, 19 मई 2026।
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने आगामी लेखपाल मुख्य परीक्षा-2026 को सुचितापूर्ण, शांतिपूर्ण व नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
एक पाली में होगी परीक्षा, 15 केंद्र तय
जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम ने बताया कि लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक पाली में आयोजित होगी। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले यानी 9:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिले में परीक्षा के लिए कुल 15 केंद्र बनाए गए हैं।
इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक
परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, ब्लूटूथ या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।











Users Today : 4
Users This Year : 24843
Total Users : 37436
Views Today : 4
Total views : 73636