कोलकाता के राजा बाजार में जब लोग सड़क पर सड़क पर नमाज पढ़ रहे थे तो पुलिस आ गई और लोगों को सड़क से हटाने लगी. इस दौरान खूब हंगामा हुआ.
पुलिस नमाजियों को सड़क से हटाना चाह रही पर नमाजी हटे नहीं बल्कि वहां अड़े रहें. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हंगामा हुआ. दरअसल पश्चिम बंगाल में सीएम शुभेंदु अधिकारी के शपथग्रहण के बाद आज पहली जुमे की नमाज हो रही थी.
शुभेंदु सरकार ने पद संभालते ही सड़कों पर धार्मिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है. सरकार ने आदेश जारी किया था कि सड़क पर धार्मिक गतिविधि नहीं हो सकती है. चाहे वो किसी भी मजहब के हों.
लेकिन राजा बाजार में मुस्लिम समुदाय के लोग कई सालों से नमाज पढ़ते आए हैं. वहीं सरकार के आदेश के बाद शुक्रवार को राजा बाजार पहुंची पुलिस ने नमाजियों से सड़क पर नमाज न पढ़ने को कहा. लेकिन नमाजी अड़े रहे.









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529