वाराणसी
वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर क्षेत्र में नई बस्ती,श्री राम चिकित्सालय के पास रहने वाला 6 वर्षीय फिरोज खान पुत्र रहमान खान भटकते हुए चौकी पर पहुंच गया।
पांडेयपुर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह व उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे से जानकारी लेकर उसके परिजनों की खोजबीन शुरू की और कुछ ही समय में बच्चे के पिता रहमान खान को बुलाकर सकुशल सुपुर्द कर दिया।
अपने बेटे को सुरक्षित पाकर पिता ने थाना लालपुर पांडेयपुर पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।
रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी











Users Today : 64
Users This Year : 24838
Total Users : 37431
Views Today : 102
Total views : 73631