वाराणसी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से पहले काशी में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने इस दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उस वक्त माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग गया, जब केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के वाराणसी पहुंचने पर भी जोरदार स्वागत देखने को मिला। खास बात यह रही कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद एयरपोर्ट पहुंचकर उनकी अगवानी करते नजर आए।
एयरपोर्ट परिसर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने इस बात का साफ संकेत दे दिया कि पार्टी इस दौरे को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। विधायक, पदाधिकारी और संगठन के तमाम बड़े चेहरे स्वागत में जुटे रहे, जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा दिखा।
संदेश साफ है – PM के दौरे को भाजपा शक्ति प्रदर्शन के रूप में पेश करने की तैयारी में है, और काशी एक बार फिर सियासी केंद्र बन चुकी है।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438