वाराणसी गोमती ज़ोन यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) नृपेन्द्र के निर्देशन में एक व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 24 अप्रैल 2026 को ज़ोन के सभी थाना व चौकी प्रभारियों ने राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर उतरकर अवैध पार्किंग और नियम विरुद्ध चल रहे वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।
एडीसीपी नृपेन्द्र कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर यातायात बाधित करने वाले अवैध स्टैंड और गलत लेन में चलने वाले भारी वाहनों को कतई बर्दाश्त न किया जाए। अभियान के दौरान कुल 214 वाहनों का चाला किया गया, जिनमें 80 दोपहिया, 30 तीनपहिया, 56 चारपहिया और 48 भारी वाहन शामिल हैं। साथ ही, एक दोपहिया वाहन को सीज भी किया गया।

“राजमार्गों पर यातायात सुगम बनाना हमारी प्राथमिकता है। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।”– नृपेन्द्र कुमार,एडीसीपी
>
अधिकारी ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि आम जनता को जाम से मुक्ति मिल सके और सुरक्षित सफर सुनिश्चित हो।











Users Today : 23
Users This Year : 24712
Total Users : 37305
Views Today : 97
Total views : 73428