चन्दौली
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे निरंतर अभियान और कानून व्यवस्था की शुचिता बनाए रखने के क्रम में थाना अलीनगर पर पंजीकृत जानलेवा हमला आदि से सम्बन्धित अभियोग में वांछित हिस्ट्रीशीटर धर्मेन्द्र भारती की मुठभेड़ में गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को महोदय द्वारा 25,000 रूपये नगदी से पुरस्कृत किया गया ।
दिनांक 21.04.2026 को थाना अलीनगर क्षेत्र में एक परिवार पर हुए जानलेवा हमले और फायरिंग की घटना के मुख्य आरोपी, शातिर हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती को दिनांक 23.04.2026 की रात्रि पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।
इस चुनौतीपूर्ण कार्यवाही में अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसकी जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी। मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त विरूद्ध पूर्व से हत्या, जानलेवा हमला, लूट आदि से सम्बन्धित कुल 33 अभियोग पंजीकृत है ।
साथ ही अभियुक्त को शरण देने वाले परिजनों के विरूद्ध थाना सकलडीहा पर अपराधी को शरण देने, कार्य सरकार में बांधा उत्पन्न करन, लोकसेवक पर हमला करने आदि से सम्बन्धित सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।











Users Today : 23
Users This Year : 24712
Total Users : 37305
Views Today : 97
Total views : 73428