चंदौली
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर व सभी थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षकों ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व्यापक अभियान चलाया।
इस दौरान अपने-अपने क्षेत्र के मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) की गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का अहसास कराया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों में भय का माहौल पैदा करना है।
रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 5
Total views : 73443