चन्दौली बबुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चितौरी गांव में शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे अचानक गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग अज्ञात कारणों से लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 4 से 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय किसान और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों की तत्परता के साथ-साथ सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं, जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस घटना में किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। प्रभावित किसानों में नंदू मौर्या, प्रेमधार मौर्या और पूर्व प्रधान चेतन मौर्या शामिल हैं, जिनकी फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। किसानों ने प्रशासन से तत्काल मुआवजे की मांग की है और आग लगने के कारणों की जांच कराने की अपील की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो नुकसान और भी अधिक हो सकता था। फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
किसानों ने सरकार से आर्थिक सहायता देने की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं से उनकी पूरी मेहनत पर पानी फिर जाता है, इसलिए जल्द से जल्द राहत प्रदान की जाए।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 19
Users This Year : 24793
Total Users : 37386
Views Today : 49
Total views : 73578