वाराणसी।
काशी और देश की आर्थिक राजधानी के नए उभरते एयर हब के बीच हवाई कनेक्टिविटी को मजबूती देते हुए अकासा एयर ने नवी मुंबई से वाराणसी रूट पर एक और प्रतिदिन नई उड़ानों की घोषणा की है।नई उड़ान 29 मार्च से शुरू होंगी।
एयरलाइन के इस फैसले से पूर्वांचल, विशेषकर काशी क्षेत्र के यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी। अब इस रूट पर प्रतिदिन दो-दो उड़ानें उपलब्ध रहेंगी, जिससे यात्रा अधिक सुविधाजनक और लचीली हो जाएगी।
नई अतिरिक्त उड़ानें 29 मार्च से
क्यूपी 2021नवी मुंबई से वाराणसी के लिए 11:00 बजे उड़ान भरेगी और वाराणसी 13:20 बजे प्रतिदिन पहुंचेगी। फिर वहीं विमान क्यूपी 2022 वाराणसी से नवी मुंबई के लिए 13:55 बजे उड़ान भरकर 16:15 बजे प्रतिदिन पहुंचेगी।
वर्तमान में संचालित उड़ान
क्यूपी 2001नवी मुंबई से वाराणसी
07:50 – 10:00 प्रतिदिन
क्यूपी 2004: वाराणसी से नवी मुंबई
19:55 – 22:10 प्रतिदिन
एयरलाइन की ओर से बताया गया है कि यात्री टिकट बुकिंग AkasaAir.com, मोबाइल ऐप या अधिकृत ट्रैवल एजेंट के माध्यम से कर सकते हैं। इस नई व्यवस्था से धार्मिक पर्यटन, व्यापारिक गतिविधियों और पारिवारिक यात्राओं को नई गति मिलने की उम्मीद है।
काशी आने वाले श्रद्धालुओं और मुंबई महानगर क्षेत्र जाने वाले यात्रियों के लिए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। “It’s Your Sky” टैगलाइन के साथ अकासा एयर लगातार अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है और यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध करा रही है।









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529