सकलडीहा चंदौली सकलडीहा इंटर कॉलेज परिसर पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ रही हैं, जहां बच्चे प्रातः काल 7:30 बजे से ही अपनी परीक्षा देने के लिए घरों से निकल रहे हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिगत पुलिस कर्मचारी भी परीक्षा केंद्र के बहार मुस्तैद दिखे।
इसी के साथ परीक्षा केंद्र पर आने वाले प्रत्येक परीक्षार्थियों की सघन परीक्षण भी की जा रही है तथा इन परीक्षार्थियों से किसी भी स्थिति में चीट जैसी सामग्री नहीं लाने की हिदायत भी दिया जा रहा है। इसी के साथ उपस्थित परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक द्वारा पुरी परीक्षा परदर्शिता के साथ संपूर्ण किए जाने का निर्देश भी दिया गया है।
एस संबंध में परीक्षा केंद्र के बाहर उपस्थित लोगों ने बताया की 18 फरवरी से यूपी बोर्ड द्वारा परीक्षा प्रारंभ कर दिया गया है। जहां पुरी परदर्शिता के साथ साफ सुथरी परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है। जिसके क्रम में प्रत्येक परीक्षार्थियों की गहन परीक्षण की जा रही है तथा इन लोगों के पास किसी भी आपत्तिजनक सामग्री प्राप्त ना हो इसका सख्त निर्देश दिया जा रहा है।
वहीं परीक्षा केंद्र के बहार अपस्थित सब इंस्पेक्टर वरुणेंद्र राय द्वारा बताया गया की उच्च अधिकारियों के निर्देशन पर सुरक्षा व्यवस्था तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर हम लोगों की तैनाती की गई है जिससे यह परीक्षा साफ सुरक्षित तथा नकल विहीन संपूर्ण हो सके।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 1
Users This Year : 24840
Total Users : 37433
Views Today : 1
Total views : 73633