सकलडीहा चंदौली सकलडीहा से लेकर सैदपुर घाट तक रोड चौड़ीकरण का कार्य विगत वर्षों से प्रारंभ है,जिस कार्य को पूर्ण करने की जिम्मेदार एफको कंपनी द्वारा ली गई है। वहीं आए दिन कंपनी के कर्मचारियों द्वारा कोई न कोई समस्या उत्पन्न कर दे जा रही है।
जिसमें कभी रास्ता बाधित, तो कभी जल निगम का पाइप क्षतिग्रस्त,कभी नालियों की समस्या, तो कभी व्यापारियों के व्यापार में समस्याएं उत्पन्न होती है। ऐसा एक मामला गुरुवार को संज्ञान में आया जहां कंपनी द्वारा दो दिन पूर्व रोड की खुदाई कर नाली का कार्य कराया गया था। वही कार्य के दौरान जल निगम का पाइप क्षतिग्रस्त हो गया।
वही पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण पिछले दो दिनों से जल निगम कि सप्लाई प्रारंभ होते ही उस स्थान पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। जिससे तहसील परिसर पर आने वाले लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी के कर्मचारी आए दिन कहीं न कहीं समस्या उत्पन्न करते रहते हैं।
जब भी कभी इनसे समस्या का निदान करने की बात कही जाती है तो उनके द्वारा कई दिनों तक टालमटोल करने के बाद ही समस्या का निदान किया जाता है। ऐसी स्थिति में हम लोगों के सामने गंभीर परेशानियां उत्पन्न होती हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उक्त मामले का संज्ञान लेकर समस्या का निदान करते हुए कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित करने का कष्ट करें।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 1
Users This Year : 24840
Total Users : 37433
Views Today : 1
Total views : 73633