चन्दौली सकलडीहा कंपोजिट विद्यालय रैपुरा में वार्षिकोत्सव में बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, मुख्य अतिथि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य श्री विकायल भारती विशिष्ट अतिथि ए. आर. पी, सकलडीहा आलोक कुमार पांडेय कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रमेश राम जी ने किया, अपने संबोधन में प्राचार्य जी ने कहा कि शिक्षा केवल किताबों का ज्ञान नहीं है,

शिक्षा हमें सोचना सिखाती है, समझना सिखाती है और सही-गलत में अंतर करना सिखाती है।
बिना शिक्षा के इंसान अधूरा है, और शिक्षा के साथ वही इंसान समाज का दीपक बन जाता है।
शिक्षा हमें आत्मनिर्भर बनाती है।
यह हमें सपने देखने की हिम्मत देती है और
उन सपनों को पूरा करने की ताकत भी देती है।
आज का विद्यार्थी ही कल का डॉक्टर, शिक्षक, वैज्ञानिक और देश का नेता बनेगा।
इसलिए अगर हमें देश को मजबूत बनाना है,
तो हमें शिक्षा को सबसे मजबूत बनाना होगा।
कभी-कभी पढ़ाई कठिन लगती है,

लेकिन याद रखिए—
आज की मेहनत ही कल की सफलता की नींव होती है।आलोक पांडेय ने कहा कि हम सब संकल्प लें कि
हम शिक्षा को बोझ नहीं, अवसर समझेंगे।
हम ज्ञान के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी अपनाएँगे
और अपने माता-पिता, शिक्षकों और देश का नाम रोशन करेंगे।
शिक्षा ही सफलता की कुंजी है,
शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की पहचान है।

बच्चों के कार्यक्रम की क्षेत्रवासियों ने खूब प्रशंसा की, विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों की मेहनत की सराहना ग्राम प्रधान मनोज यादव ने किया अपने संबोधन में प्रधान जी ने कहा कि अध्यापक केवल पढ़ाते नहीं,
वे हमें जीना सिखाते हैं।
वे हमारी गलतियों को डाँट नहीं,
बल्कि सीख बना देते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक सिंह, जय नारायण यादव, राजेश यादव, चंद्रमौलि दीक्षित, संजय, अपरबल ,शिव पूजन शर्मा, प्रह्लाद पांडेय, अशोक यादव इत्यादि उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार ने व आए हुए अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन डॉ देवेन्द्र सिंह ने किया
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 6
Users This Year : 24780
Total Users : 37373
Views Today : 6
Total views : 73535