चन्दौली चहनिया पंडित रामआधार चेतन तिवारी पॉलिटेक्निक कॉलेज महुअर कला में स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 का आयोजन शुक्रवार को संपन्न हुआ। कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित स्पोर्ट्स फेस्ट की शुरुआत मुख्य अतिथि एसआई अनंत भार्गव ने राष्ट्र ध्वज खेल ध्वज फहरा कर व मशाल जला कर किया।

इस दौरान कॉलेज के विभिन्न विभागों के खेल कमांडरों व प्रतिभागियों ने अपने-अपने विभागों का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार फ्लैग मार्च प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रतिभागियों को ईमानदारी, अनुशासन व निष्पक्ष खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भागीदारी की शपथ दिलायी गयी।
प्रबंधक आनंद तिवारी सोनू ने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और उनमें खेलभावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स फेस्ट का आयोजन किया गया है। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, टीम वर्क की भावना व स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए सभी प्रतिभागियों को उत्साह, समर्पण व दृढ़ता के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि अनंत भार्गव ने बताया कि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने, अपने-अपने मतदाता पहचान पत्र बनवाने व वोट करने की बात कही। कहा कि नशा न केवल शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उज्ज्वल भविष्य, करियर व पारिवारिक सपनों को नुकसान पहुंचाता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सच्ची सफलता, अनुशासन आत्मनियंत्रण व सकारात्मक सोच से प्राप्त होती है। खेल महोत्सव में सभी प्रतिभागियों के बीच क्रिकेट, बैडमिंटन (एकल व युगल), फुटबॉल, वॉलीबॉल व कबड्डी समेत अनेक प्रतियोगिताएं हुई। उन्होंने प्रतिभागियों से अपनी प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन करने पर शुभकामना दिया।
इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ विभा सिंह, विनोद चौधरी, बृजेश कुमार सिंह, नीतीश तिवारी, प्रदीप तिवारी, अवधेश तिवारी, प्रदीप प्रजापति, दीक्षा, उमेश यादव, आरके पांडेय इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 5
Users This Year : 24779
Total Users : 37372
Views Today : 5
Total views : 73534