मीरजापुर वित्तीय वर्ष 2026-2027 के बजट में विन्ध्यांचल मंडल स्थित माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मीरजापुर की स्थापना हेतु 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था किए जाने पर विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है।
माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो० शोभा गौड़ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रावधान न केवल विश्वविद्यालय की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करेगा, बल्कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
कुलपति प्रो० शोभा गौड़ ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदान की गई यह आर्थिक सहायता विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, शोध एवं प्रशासनिक विकास को नई गति प्रदान करेगी। इससे विन्ध्य क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने ही मंडल में उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे तथा क्षेत्र के समग्र शैक्षिक विकास को बल मिलेगा।
उन्होंने समस्त जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं विश्वविद्यालय परिवार की ओर से प्रदेश सरकार के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि सरकार का सतत सहयोग भविष्य में विश्वविद्यालय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहायक होगा।











Users Today : 9
Users This Year : 24727
Total Users : 37320
Views Today : 20
Total views : 73458