श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट ने गौरव पाठक के जन्मदिन पर बांटी खुशियां, सैकड़ों बच्चों-बुजुर्गों को मिली राहत

Picture of ancharroshniroshni@gmail.com

ancharroshniroshni@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर: श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट और श्याम सेवा आश्रम मां विंध्यवासिनी धाम ने अध्यक्ष शनीदत्त पाठक (गौरव पाठक) के जन्मदिन के अवसर पर एक सराहनीय सामाजिक पहल की। कार्यक्रम में जरूरतमंद बच्चों को पठन-पाठन सामग्री (किताबें, कॉपी, पेन आदि) और कंबल वितरित किए गए। साथ ही, बढ़ती कड़कड़ाती ठंड और घने कोहरे को देखते हुए सैकड़ों महिलाओं एवं बुजुर्गों को भी कम्बल प्रदान किए गए।

बच्चों के चेहरों पर सामग्री मिलते ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी, जबकि महिलाओं और बुजुर्गों ने कंबल पाकर ठंड से बचाव का सहारा पाया। यह प्रयास ट्रस्ट की समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता और मानवीयता को दर्शाता है।

कार्यक्रम में राणा सिंह, ब्लॉक प्रमुख पद के भावी प्रत्याशी छानबे मधुसूदन सिंह, धीरज सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, बन्देश सिंह, हर्ष शुक्ला, डॉ. अक्षय मिश्रा ,नीलेश मौर्य, धर्मेंद्र दुबे, आशीष मिश्रा, वीरू दुबे, जय हिन्द साहनी, धर्मेंद साहनी, सूरज साहनी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया गया है। गौरव पाठक के जन्मदिन ने न केवल व्यक्तिगत उत्सव को यादगार बनाया, बल्कि सैकड़ों जरूरतमंदों के जीवन में गर्माहट और उम्मीद की किरण भी जगा दी।

 

 

रिपोर्ट आनंद यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

आगामी खंड शिक्षक एवं खंड स्नातक निर्वाचन के दृष्टिगत पहड़िया मंडी स्थित मतपेटिका रखे जाने वाले स्थलों एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आगरा अखिल भारतीय कोली समाज रजि नई दिल्ली द्वारा श्री खेमेश्वर नाथ महादेव मंदिर तोता का ताल लोहामंडी पर विजयदशमी का कार्यक्रम किया जिसमें मुख्य रूप से संस्था के प्रदेश मंत्री मनोज माहौर कोली उपस्थित रहे