चंन्दौली बबुरी
श्री सेवा न्यास द्वारा आयोजित आगामी शिव शक्ति महायज्ञ की तैयारियों के अंतर्गत सोमवार को बड़े ही धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ धर्म ध्वज की स्थापना की गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ स्थल सिद्धिदात्री काली माता मंदिर प्रांगण बबुरी धाम (पोखरा) पर ध्वजारोहण संपन्न हुआ।
पूज्य गुरुदेव संत बनवासी बाबा जी सिद्धिदात्री काली माता मंदिर के मुख्य पुजारी कालिदास त्रिपाठी और आयोजक मंडल के सदस्यों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम अत्यंत भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ। धर्म ध्वज की स्थापना के साथ ही मुख्य यज्ञ कार्यक्रमों की औपचारिक शुरुआत मानी जाती है। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ और माता शक्ति से समाज में शांति, समृद्धि और सद्भाव के लिए प्रार्थना की।

आयोजन समिति के अनुसार, शिव शक्ति महायज्ञ आगामी माघ शुक्ल प्रतिपदा से माघ शुक्ल दशमी दिनांक 19 जनवरी से 28 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रवचन, भजन-संध्या और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है। इस अवसर पर महेंद्र सेठ, रोहित, रवि, चंदन, सत्येश मिश्र, सिद्धार्थ, पंडित तेजस्वी त्रिपाठी सहित भक्त गण उपस्थित रहे।







