मिर्ज़ापुर जनपद के छानबे क्षेत्र के खैरा गांव निवासी अपर शासकीय इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता जयकृष्ण उपाध्याय को इलाहाबाद हाईकोर्ट में जज नियुक्त होने पर जनपद वासियों में दौड़ी खुशी की लहर, बधाई देने वालों का लगा तांता,
बताते चलें कि छानबे क्षेत्र के खैरा गांव निवासी जयकृष्ण उपाध्याय 2009 से इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपर शासकीय अधिवक्ता (क्रिमिनल) के पद पर कार्यरत हैं, इनके बड़े भाई रामकृष्ण उपाध्याय लखनऊ में जिला व सत्र न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। दूसरे भाई राजगढ़ ब्लाक में एडीओ पंचायत के पद पर कार्यरत हैं।







