दिनांक 23.12.2025 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रखौना अंडरपास के पास स्थित एक कबाड़ी दुकान के मालिक मोहम्मद अली पुत्र स्वर्गीय अब्दुल अजीज, निवासी ग्राम मेहंदीगंज, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 40 वर्ष को पकड़कर कबाड़ की दुकान की चेकिंग की गई, तो चोरी की गई गाड़ियों के इंजन काटकर अलग-अलग रखे 04 अदद कटे हुए इंजन बरामद हुए।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मु०अ०सं० 344/25 धारा 317(2)(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त उपरोक्त द्वारा बताया गया कि यह उसकी कबाड़ की दुकान है तथा वह कबाड़ का कार्य करता है। अभियुक्त ने बताया कि वह पुरानी गाड़ियों को कटवाकर स्क्रैप में बेचने का कार्य करता है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा स्वीकार किया गया कि उसके पास चोरी कर लाई गई कुछ गाड़ियों को काटकर उनके इंजन रखे हुए हैं, जिन्हें बेचने के उद्देश्य से उसने अपनी दुकान के अंदर छुपाकर रखाथा।
बरामदगी का विवरण :
1. टाटा गाड़ी के इंजन – 02 अदद
2. ऑटो के इंजन – 01 अदद
3. अन्य चारपहिया वाहन का इंजन – 01 अदद
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 1
Users This Year : 24840
Total Users : 37433
Views Today : 1
Total views : 73633