चंदौली चहनिया
पीएम पोषण योजना अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय हृदयपुर में बुद्धवार को प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में किचेन गार्डेन में सब्जी के पौधों का रोपण किया गया ।
वही बच्चो इसके बारे में जानकारी दिया गया ।

हरित शिक्षिका पूजा सिंह तथा उमा चौबे के साथ रूबी सिंह ,ममता रानी गुप्ता ,सुशीला देवी ,मंजू देवी और बच्चों ने ग्राम प्रधान शशि देवी के द्वारा उपलब्ध कराए गए टमाटर ,गोभी ,मिर्च तथा बैगन के पौधों का रोपण किया गया । किचेन गार्डेन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में मौसमी सब्जी के पोषक तत्वों के बारे में जानकारी बढ़ाने का कार्य है।
नोडल हरित शिक्षक नंद कुमार शर्मा ने किचेन गार्डेन विकसित करने में सभी का सहयोग किया तथा आपस में सहयोग की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।
क्यारियों की देख – रेख हेतु सभी की जिम्मेदारी का एहसास कराया और इस कार्य को सफल बनाने के लिए सभी लोगो को मिल कर काम करने संकल्प दिलाया !
इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह यादव ,पूजा सिंह ,ब्रजेश कुमार मिश्रा ,नंद कुमार शर्मा ,प्रदीप कुमार सिंह ,लक्ष्मी कांत त्रिपाठी ,उमा चौबे, मंजू देवी ,सुशीला देवी ,उमेश ,राम भजन ,विजय राज रवि सहित सभी बच्चे उपस्थित रहे ।







