चन्दौली शहाबगंज
राजकीय हाई स्कूल मूसाखांड में बुधवार को छात्र-छात्राओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग के लिए 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, क्रिकेट और कबड्डी शामिल थे। वहीं, छात्र वर्ग के लिए 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ और क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षक पी.सी. अरुण ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
राजकीय हाई स्कूल मूसाखांड के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता उपविजेता , प्रथम स्थान , द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को वार्षिक उत्सव के दिन सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर धनशेखर यादव, संतोष कुमार, अनिल कुमार, सतीश कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।







