चन्दौली
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे* द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त व भावुक कार्यक्रम में, दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को बैंक ऑफ बड़ौदा के पुलिस सैलरी पैकेज (Police Salary Package) के तहत बीमा की धनराशि का चेक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर, पुलिस अधीक्षक ने दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को सांत्वना देते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि चन्दौली पुलिस परिवार सदैव उनके साथ है और हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग अपने कर्तव्यनिष्ठ जवानों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा और उनके परिजनों की देखभाल करना विभाग का नैतिक दायित्व है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि मृतक पुलिसकर्मियों के आश्रितों को सरकारी योजनाओं और विभागीय लाभों को प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए ध्यान देने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर पुलिस विभाग व बैंक ऑफ बडौदा के अन्य वरिष्ठ अधिकारी/कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी







