चन्दौली सकलडीहा
क्षेत्र के पटपरा गांव में लगाया गया ओपन जिम रखरखाव के अभाव में क्षतिग्रस्त हो रहा है। जिससे शासन की मंसा पर पानी फिरता दिख रहा है।
शासन द्वारा गांव गांव ओपन जिम के माध्यम से ग्रामीणों की सेहत सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन रखरखाव और मरम्मत के अभाव में तमाम जगहों के ओपन जिम क्षतिग्रस्त होकर खराब हो रहे हैं। कमोवेश यही हालात क्षेत्र के पटपरा गांव में लगा ओपन जिम का बना हुआ है ।
जहां कई उपकरण क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जिससे इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। गांव के तमाम युवाओं के व्यायाम का बनाया साधन धराशायी होने से लोगों में मायूसी देखने को मिल रही है।
इस संबंध में पूछे जाने पर ग्राम प्रधान बेवी चौहान ने बताया कि गांव के ही लोगों द्वारा व्यायाम की जगह क्षतिग्रस्त कर दिया जा रहा है।







