चन्दौली बबुरी
पुलिस, SP से मिले वकील अधिवक्ता पर हमले के बाद वकीलों ने एसपी से तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। बार एसोसिएशन ने राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस पर कार्रवाई से बचने का आरोप लगाया। चंद्रभान सिंह ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी।
अधिवक्ता पर हमले से वकीलों में भारी आक्रोश
विधायक के करीबी बताए जा रहे हमलावर
पुलिस पर राजनीतिक दबाव में कार्रवाई न करने का आरोप
एसपी से की तत्काल और कठोर कार्रवाई की मांग
अब विधायक की ऐसी की तैसी करने को तैयार हैं चन्दौली के अधिवक्ता
चन्दौली जिले के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक अधिवक्ता पर अपराधी प्रवृत्ति के युवकों द्वारा किए गए हमले को लेकर जिले के अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया है। सोमवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा।
उन्होंने एसपी से मुलाकात कर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब न्याय दिलाने वाले ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।
पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
बार एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि घटना को 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने इस धीमी कार्रवाई को निराशाजनक बताया। पूर्व अध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने तो यहां तक आरोप लगाया कि हमलावर कथित रूप से मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल के करीबी हैं, जिसके कारण पुलिस उचित कार्रवाई करने से बच रही है और राजनीतिक दबाव में काम कर रही है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 8
Users This Year : 24726
Total Users : 37319
Views Today : 19
Total views : 73457