वाराणसी — झूलेलाल भगवान एवं संपूर्ण सिंधी समाज के प्रति आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी करने वाले अमित बघेल (छत्तीसगढ़) के खिलाफ काशी संपूर्ण सिंधी समाज द्वारा तीव्र विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर सिंधी सेंट्रल पंचायत समाज कार्यालय अमर नगर सोनिया , वाराणसी से एक विशाल जुलूस निकाला गया, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए अपर पुलिस महानिदेशक कार्यालय पहुंचा।
वहां समाज के प्रतिनिधियों ने अमित बघेल के विरुद्ध कठोर एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अपर महानिदेशक को ज्ञापन सौंपा, जिसमें आग्रह किया गया कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर शीघ्र प्रभावी कार्यवाही कर समाज की भावनाओं की रक्षा की जाए।
संपूर्ण कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं ने एक स्वर में अपने आराध्य भगवान झूलेलाल की जयघोष की और एकजुटता का परिचय दिया।







