राजातालाब। 53 वीं जनपद स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी-2025 में पीएमश्री राजकीय अभिनव इंटर कॉलेज जख्खिनी आराजीलाइन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने अपने संवर्ग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रदर्शनी ऐतिहासिक राजकीय क्वीन्स इण्टर कॉलेज, वाराणसी में आयोजित की गई थी, जिसमें जनपद के 50 से अधिक विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
जूनियर वर्ग (कार्यशील मॉडल – सस्टेनेबल एग्रीकल्चर) कक्षा 10वीं की मेधावी छात्रा कुमारी अदिति पटेल ने अपने अभिनव कार्यशील मॉडल के माध्यम से प्रथम पुरस्कार जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। उनका मॉडल आधुनिक खेती की तकनीक पर आधारित था। सीनियर वर्ग ( जल संरक्षण और प्रबन्धन ) में
कक्षा 11वीं की छात्रा कुमारी शिक्षा मिश्रा ने भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। उनका मॉडल “बढ़ जल के प्रबंधन और जल संरक्षण” पर था।







