वाराणसी
कमिश्ररेट,राजातालाब ।
सांसद आदर्श गांव जयापुर में बीती रात कुछ लोगों ने नाबालिक से छेड़छाड़ की।विरोध करने पर नाबालिक के माता-पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। गांव की शीला पटेल पत्नी विजय पटेल ने बताया कि गांव में मेला लगा हुआ था।उनकी बेटी मेला देखने गई थी कि गांव के ही चार लड़के उसके साथ छेड़खानी करने लगे।विरोध करने पर माता शीला और पिता विजय पटेल को मारपीट का घायल कर दिया।
इस संबंध में नाबालिक की पुत्री शीला पटेल ने राजातालाब थाने में लिखित शिकायती पत्र देकर सुंदर ,प्रीतम ,प्रेम नारायण पुत्र प्रभु व गौरव तथा छोटू के ऊपर लिखित आरोप लगाया है। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष राजा तालाब दयाराम ने बताया कि उन्हें इस बारे में अभी जानकारी नहीं है थाने पहुंच कर जानकारी कर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।









Users Today : 35
Users This Year : 24763
Total Users : 37356
Views Today : 55
Total views : 73514