उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकली चैलेंज्ड की टिम ने जम्मू और कश्मीर को सात विकेट से हराया।मुंबई के हिन्दू जिमखाना के मैदान में आयोजित एल आई सी टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश की टीम ने जम्मू कश्मीर को सात विकेट से हरा दिया,पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जम्मू कश्मीर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर मे 126 रन बनाये उत्तर उत्तर की टीम ने 12 ओवर में ही 130 रन बना कर मैच जीत लिया ,उत्तर प्रदेश की और से कप्तान सुशील यादव ने 4 बहुमूल्य विकेट लिए,
शिवम् राजपूत की आतिशी पारी 30 बाल पर 72 रन और विष्णु के नाबाद 35 रन के वजह से उत्तर प्रदेश की टीम ने मैच अपने पक्ष में कर लिया।उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फ़ार फीजिकली चैलेन्जड के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने टीम को बधाई दी तथा कहा कि शिवम् राजपूत को विशेष सम्मान से 5 दिसंबर को सिगरा स्टेडियम में आयोजित दिबांग पीरमियर लीग में सम्मानित किया जायेगा । ज्वाइंट सेक्रेटरी संपूर्णा नंद पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश की टिम को बधाई दिया।







