वाराणसी विकास खंड चोलापुर क्षेत्र छित्तमपुर मां नेपाली भगवती धाम मंदिर के बगल में अमृत सरोवर पर महाछठ पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया छठ के घाटों पर सोमवार को व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया अपने पुत्रों और पतियों की दीर्घायु तथा सुख -समृद्धि के लिए उपासना की सूर्यास्त के समय भगवान सूर्य की पूजा विधि विधान से कि छित्तमपुर अमृत सरोवर के अलावा डुढुआ कैथी रजवाड़ी धरहरा सहित क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर भी व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया वहीं खंड विकास अधिकारी शिवनारायण सिंह ने घाटों का निरीक्षण कर साफ सफाई के लिए भी विशेष ध्यान दिया
वहीं चौबेपुर थाना प्रभारी अपने टीमों के साथ उपस्थित रहे उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह यादव उप निरीक्षक शिवप्रकाश वर्मा
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह ने व्रती महिलाओं के लिए निशुल्क चाय एवं पीने के लिए शुद्ध पानी के भी व्यवस्था किए व्रती महिलाओं के जाने के प्रसचात उन्होंने अपनी टीमों के साथ साफ सफाई किए







