ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज जामताड़ा 2 (Jamtara 2) से फैंस के दिलों को जीतने वाले कलाकार सचिन चांदवाड़े ने 25 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
बताया जा रहा है कि सचिन ने सुसाइड की है, जिसके चलते फंदे पर लटका हुआ एक्टर का शव मिला है।
इस खबर के सामने आने के बाद मनोरंजन जगत में मातम पसर गया है और हर कोई ये जानने में जुट गया है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी, जो मराठी कलाकार को इस तरह से अपनी जान देनी पड़ी।







