लखनऊ , राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग में एफ एम न्यूज एसआईटी (विशेष जांच दल) की प्रियंका अवस्थी को उत्तर प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया।यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत राय के आदेशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष जीवन कुमार झा के संतुष्टी पर किया गया। उन्होंने भरोसा और विश्वास जताया कि प्रियंका अवस्थी अपनी निष्पक्ष,निडरता,संगठनात्मक, ईमानदारी, दक्षता से राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग को एक नई ऊंचाईयों तक पहुंचाएंगी।
वहीं पर नव नियुक्तप्रदेश उत्तर प्रदेश महासचिव प्रियंका अवस्थी ने इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि,मैं पत्रकारों की सुरक्षा, और उनके अधिकारों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा भाव और प्रतिबद्धता से कार्य करूंगी, मेरे लिए केवल एक पद ही नहीं बल्कि समाज और पत्रकारिता जगत के प्रति सेवा और समर्पण का पावन संकल्प है, तथा संगठन को और भी वृहद सशक्त एवं प्रभावशाली बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगी l
इस नियुक्ति की ख़बर मिलते ही संगठन के पदाधिकारियों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ अपनी खुशी जाहिर करते हुए सगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा,एवं संगठन के तमाम पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद और भरोसा जताया है l







