चन्दौली- डीडीयू स्टेशन पर यात्रियों से पानी की बोतल और कोल्ड ड्रिंक पर निर्धारित मूल्य (एमआरपी) से अधिक पैसे वसूलने का मामला सामने आया है। एक यात्री ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत की है। पटना जा रहे यात्री राहुल सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी शिकायत साझा करते हुए बताया कि स्टेशन पर 15 रुपये की पानी की बोतल 20 रुपये में और 40 रुपये की कोक 45 रुपये में बेची गई। उन्होंने इसे ‘खुलेआम मनमानी’ बताया।
राहुल सिंह ने अपनी पोस्ट में रेलवे के वाणिज्यिक विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण तो खूब होते हैं, लेकिन शायद ‘आँखों पर पट्टी बांधकर’। यह घटना रेलवे प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब हाल ही में इसी स्टेशन पर आईआरसीटीसी के जन आहार कैंटीन द्वारा घटिया खाना परोसे जाने की शिकायतें भी सुर्खियों में थीं।
यात्रियों से अधिक वसूली का यह नया विवाद डीआरएम की निगरानी व्यवस्था की पोल खोल रहा है।यात्री ने रेलवे प्रशासन से इस मामले की तत्काल जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि यात्रियों के साथ ऐसी धोखाधड़ी रोकी जा सके।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459