उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में सृजन क्लासेज के दर्जनों बच्चों ने परीक्षा पास कर कोचिंग का मान बढ़ाया है लेकिन इसमें सबसे खास है कमलेश सोनकर जो अपने पिता के साथ रामनगर सब्जी मंडी में ठेले पर सब्जी बेचते थे और साथ ही पढ़ाई करते थे कमलेश ने अपनी लगन और मेहनत से यह बता दिया की मेहनत से हर कुछ संभव है ।
सृजन क्लासेज के डायरेक्टर सृजन श्रीवास्तव ने बताया की कमलेश शुरू से मेहनती रहे है और कई सालों से कड़ी मेहनत कर रहे थे। कमलेश के पिता प्रेमलाल सोनकर आज भी ठेले पर सब्जी भेजते हैं कमलेश की माता उषा देवी ग्रहणी है कमलेश दो भाई दो बहन है कमलेश ने कहा कि पूरे परिवार को ऐसे ही अपने पैरों पर खड़ा करना है।
रिपोर्ट रिम्मी कौर











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459