वाराणसी, 24 अक्टूबर, 2025; भारतीय रेलवे के साथ- साथ पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल पूजा विशेष ट्रेनों के माध्यम से छठ पर्व पर रेल यात्रियों की यात्रा सुगम और सुखद बना रहा है। यात्रियों की बढ़ती संख्या के अनुरूप रिकॉर्ड संख्या में विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों के संचलन से मार्गवर्ती स्टेशनों के यात्रियों को भी अपने गन्तव्य तक आने/जाने में बहुत सुविधा हो रही है।
इसी क्रम में छठ पर्व पर रेल यात्रियों की सुविधा हेतु कल 25 अक्टूबर,2025 को वाराणसी मंडल से निम्नलिखित पूजा विशेष गाड़ियों का संचलन किया जायेगा
1. प्रत्येक शनिवार को राँची से चलने वाली विशेष गाड़ी सं-08629 राँची-गोरखपुर विशेष गाड़ी 25 अक्टूबर,2025 को राँची से 6:50 बजे वाया भटनी,देवरिया सदर,गोरखपुर चलाई जाएगी।
2. प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से चलने वाली विशेष गाड़ी सं-05059 कोलकाता-लालकुआं विशेष गाड़ी 25 अक्टूबर,2025 को कोलकाता से 05:00 बजे वाया छपरा,सीवान,थावे,कप्तानगंज, गोरखपुर,बस्ती,गोंडा, बुढवल,सीतापुर,लखीमपुर,मैलानी,पीलीभीत,भोजीपुरा चलाई जाएगी ।
3. प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से चलने वाली गाड़ी सं-03528 गोरखपुर-आसनसोल विशेष गाड़ी 25 अक्टूबर,2025 को गोरखपुर से 06:30 बजे वाया गोरखपुर,देवरिया सदर,भटनी,सीवान,छपरा चलाई जाएगी ।
4. प्रत्येक शनिवार को आसनसोल से चलने वाली गाड़ी सं-05055 आसनसोल-बढ़नी विशेष गाड़ी 25 अक्टूबर,2025 को आसनसोल से 16:00 बजे वाया कप्तानगंज,गोरखपुर,आनंदनगर,सिद्धार्थनगर चलाई जाएगी ।
5. प्रतिदिन पटना से चलने वाली गाड़ी सं-03215 पटना-थावे विशेष गाड़ी 25,अक्टूबर,2025 को पटना से 12:10 बजे वाया मसरख,दिघवा दुबौली,सिधवालिया,गोपालगंज चलाई जाएगी ।
6. प्रतिदिन थावे से चलने वाली गाड़ी सं-03216 थावे-पटना विशेष गाड़ी 25,अक्टूबर,2025 को थावे से 18:25 बजे वाया गोपालगंज,सिधवलिया,दिघवा दुबौली,मसरख चलाई जाएगी ।
छठ पर्व पर रेल यात्रियों की सुविधा हेतु वाराणसी मंडल के छपरा एवं बनारस रेलवे स्टेशनों पर अस्थाई यात्री आश्रय स्थल एवं पैसेंजर होल्डिंग एरिया बनाये गये हैं जिनमें यात्रियों हेतु सभी सुविधाएं यथा विद्युत प्रकाश,पंखों,शुद्ध पेय जल,मोबइल चार्जिंग,मोबाईल यूटीएस टिकटिंग,प्राथिमक चिकित्सा एवं गाड़ियों की जानकारी तथा आवश्यक सूचनाओं की जानकरी के लिए जन सम्बोधन स्पीकर्स एवं वीडियो पैनलों के समुचित प्रबंध किया गया है । सर्कुलेटिंग एरिया को वाहन फ्री रखने हेतु व्यापक प्रबंध किये गये है, जिससे त्यौहारों के समय यात्रियों का आवागमन आसान हो सके।







