मृतक पत्रकार के परिजनों को 20 लाख रुपए मुआवजा देने का सरकार से किया मांग
चन्दौली चकिया मंगलवार को जनपद के अमर उजाला संवाद न्यूज एजेंसी के वरिष्ठ पत्रकार 22 वर्षों से अपने आप को पत्रकारिता में समर्पित करने वाले राकेश यादव का बीमारी के कारण असामयिक निधन हो गया था। जिनके निधन के बाद जनपद के पत्रकारों में शोक व्याप्त है।
बुधवार की सायं नगर के गांधी पार्क परिसर में पत्रकार व समाजसेवियों के नेतृत्व में श्रद्धांजलि व शोक सभा का आयोजन किया गया।
जिसमें दिवंगत पत्रकार राकेश यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।
2 मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
पत्रकारों ने मांग करते हुए कहा कि कहा कि सरकार पत्रकारों के हित में ऐसी योजना लाए जिससे आर्थिक रूप से पत्रकारों का मदद किया जा सके।
कहा कि किस तरीके से पत्रकार अपने परिवार के इकलौता कमाऊ सदस्य थे ऐसे में उनके निधन के बाद अब उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
ऐसे में सरकार से मांग है कि वह मृतक पत्रकार के परिवार को कम से कम 20 लाख रुपए तक का मुआवजा दें।
फिर से पत्रकार के परिवार के आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आए।और उनके चार बेटियां और एक बेटे के जीवन यापन करने में मदद मिल सके।
कहा कि सरकार द्वारा पत्रकारों को ऐसी कोई भी सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जाती जिससे कि वह अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें, क्योंकि पत्रकार कहीं भी आने जाने के लिए सक्षम होता है ऐसे में पत्रकारों के सामने तमाम खतरे रहते हैं।
जोखिम के साथ पत्रकारिता करनी पड़ती है। जिसे देखते हुए सरकार को पत्रकारों के सुरक्षा को लेकर चिंता करने की जरूरत है।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार शीतला प्रसाद राय, कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव, प्रशांत गुप्ता, कार्तिकेय पांडेय, अवधेश द्विवेदी, मुरली श्याम,अरुण कुमार,परीक्षित उपाध्याय, सदर मुश्ताक अहमद खान, अजय कुमार शिव जी, अजय कुमार गुप्ता, अनिल द्विवेदी,देवा मौर्य, विजय सोनकर, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।










Users Today : 34
Users This Year : 24873
Total Users : 37466
Views Today : 70
Total views : 73702