सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुड टच एवं बैड टच पर जागरूकता अभियान
चंदौली चकिया मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत “गुड टच एवं बैड टच” विषयक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत बुधवार को सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चकिया (चंदौली) में “गुड टच एवं बैड टच” विषय पर एक महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह आयोजन बालिकाओं एवं युवा छात्राओं में आत्म-सुरक्षा, जागरूकता और संवाद-क्षमता विकसित करने की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी रहा।

कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर संगीता सिन्हा के संरक्षण और प्रेरक दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुआ। उन्होंने मुख्य वक्ता के रूप में छात्राओं को संबोधित करते हुए गुड टच एवं बैड टच के बीच अंतर को सरल, व्यवहारिक और संवेदनशील उदाहरणों के माध्यम से समझाया।
उन्होंने बताया कि न केवल बाहरी दुनिया में, बल्कि पारिवारिक और परिचित वातावरण में भी सजग एवं सतर्क रहना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को यह भी प्रेरित किया कि ऐसी स्थितियों में चुप रहने के बजाय खुलकर संवाद करना, भरोसेमंद व्यक्ति से साझा करना तथा साहसपूर्वक प्रतिक्रिया देना ही सुरक्षा का सबसे बड़ा माध्यम है।
छात्राओं ने अत्यंत रुचि, जिज्ञासा और गंभीरता के साथ कार्यक्रम में भागीदारी की तथा कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछकर विषय की स्पष्टता प्राप्त की। कार्यक्रम ने उनके आत्मविश्वास एवं मानसिक सशक्तिकरण को एक नई दिशा प्रदान की।
इस अवसर पर डॉ. रमाकांत गौड़, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह और डॉ. अमिता सिंह सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, शिक्षणेतर कर्मचारी एवं सहयोगी स्टाफ की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम के अंत में मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. रोहित यादव ने प्राचार्या प्रो. संगीता सिन्हा एवं सभी प्राध्यापक गण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं के मानसिक, सामाजिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।











Users Today : 31
Users This Year : 24805
Total Users : 37398
Views Today : 63
Total views : 73592