मीरजापुर, 11 नवंबर, 2026 : थाना चुनार में 10 अप्रैल 2026 को वादी की तहरीर पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में मुकदमा संख्या 140/2026 धारा 137(2), 351(3), 352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आज 11 नवंबर 2026 को उप निरीक्षक कुमार संतोष मय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विनय कुमार पुत्र स्वर्गीय राजबहादुर निवासी रुदौली थाना चुनार को धारा 65(1), 137(2), 87 बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया। पुलिस ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय / जेल भेजा।







