मीरजापुर, 11 नवंबर, 2026 : थाना कोतवाली शहर क्षेत्र से उप निरीक्षक संजय सिंह मय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त बबलू बिन्द पुत्र कन्हई बिन्द निवासी सारीपुर थाना कोतवाली शहर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से 465 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस मामले में थाना कोतवाली शहर पर मुकदमा संख्या 175/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय / जेल भेजा गया।







