124 वर्ष पुराने प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर में श्रद्धा के साथ हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा, कलम-दवात का भी हुआ पूजन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर। पतित पावनी माँ गंगा के तट पर स्थित जनपद के एकमात्र 124 वर्ष पुराने प्राचीन भगवान चित्रगुप्त मंदिर में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर चित्रगुप्त सभा की ओर से भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की गई। यम द्वितीया के पावन अवसर पर आयोजित पूजन कार्यक्रम में कायस्थ समाज के लोगों ने विधि-विधान से भगवान चित्रगुप्त का पूजन कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान चित्रगुप्त को यमराज का सहयोगी तथा समस्त जीवों के अच्छे-बुरे कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाला देवता माना जाता है। मान्यता है कि भगवान चित्रगुप्त मनुष्य के जीवन में किए गए पुण्य और पाप कर्मों का लेखा तैयार करते हैं। इसी कारण यम द्वितीया के दिन उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

इस अवसर पर बुद्धि, विद्या, ज्ञान और लेखन कार्य के प्रतीक कलम एवं दवात का भी विधि-विधान से पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कलम-दवात की पूजा कर ज्ञान, विवेक और सद्बुद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूजन कार्यक्रम में चित्रगुप्त सभा के मुख्य संरक्षक एडवोकेट दिलीप श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव, सभा के अध्यक्ष एडवोकेट पंकज श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुधांशु अस्थाना, दियांशु सहित समाज के अन्य लोग शामिल रहे।

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई