पशुआश्रय के अभाव में सड़क पर छुट्टा पशु दुर्घटना को दे रहा दावत;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा,

पशुआश्रय के अभाव में सकलडीहा हाइवे पर जगह जगह छुट्टा पशु आये दिन दुर्घटना को दावत दे रहे है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। बीते दिनों सड़क पर बैठे कई पशुओं की भारी वाहन के चपेट में आने से मौत होगई। कस्बा के व्यापारियों ने छुट्टा पशुओं को पशुआश्रय केन्द्र भेजने की मांग किया।

सकलडीहा विकास खंड में तारापुर,सदलपुरा,पपौरा सहित कई जगह पशुआश्रय केन्द्र बनाये गये थे। इनके देखभाल के लिये विकास खंड की ओर से कर्मी भी लगाये गये थे। पूर्व में पशुआश्रय के संचालन को लेकर लाखों रूपये खर्च किया गया था। लेकिन अचानक संचालन बंद होने से जगह जगह सड़कों पर हाइवे मार्ग पर छुट्टा पशुओं के घूमने व बैठे रहने से दुर्घटना की संभावना बढ़ गया है।

बीते दिनों सकलडीहा में आधा दर्जन से अधिक मवेशुओ को भारी वाहनों ने रौंद दिया। जिससे उनकी मौत होगई। आये दिन घटना होने के बाद भी पशु चिकित्सा विभाग से लेकर जिला प्रशासन अनजान बना हुआ है। कस्बा के व्यापारियों ने जिला प्रशासन से आवारा और छुट्टा पशुओं को पशुआश्रय केन्द्र भेजने की मांग किया है। एसडीएम आकांक्षा सिंह ने बताया कि ब्लॉक के अधिकारियों के माध्यम से जल्द ही पशुओ को पशुआश्रय केन्द्र भेजा जायेगा।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई