चन्दौली चकिया
नगर में बहुत ही चर्चित कपड़े की दुकान प्रदीप वस्त्रालय में इस समय डाल छठ पर्व को लेकर खरीदारी का दौर तेज हो गया है। बीच बाजार में स्थित प्रदीप वस्त्रालय में कपड़ों की खरीदारी के लिए भारी संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं।
छठ महापर्व को लेकर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए नए कपड़ों की मांग बढ़ गई है। इसी को देखते हुए प्रदीप वस्त्रालय में साड़ी, सूट, कुर्ता-पायजामा, शर्ट-पैंट सहित हर वर्ग के लिए कपड़ों का नया कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है।

प्रदीप वस्त्रालय के संचालक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि डाल छठ को लेकर बाजार में काफी रौनक है। ग्राहकों की सुविधा के लिए उचित दाम पर अच्छे कपड़े उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का भरोसा ही उनकी दुकान की पहचान है।
बाजार में छठ की खरीदारी को लेकर दिनभर चहल-पहल बनी रही। दुकानदारों के चेहरे पर भी ग्राहकों की भीड़ को देखकर खुशी दिखाई दी।।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी







